सजग कोरबा अभियान के तहत बैंकों में छत्तीसगढ़ी पैंपलेट से नागरिकों को किया गया जागरूक

सजग कोरबा अभियान के तहत बैंकों में छत्तीसगढ़ी पैंपलेट से नागरिकों को किया गया जागरूक

(Ecoindiatoday)कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार “सजग कोरबा” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों में विशेष जागरूकता पहल की गई।

अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ी भाषा में तैयार पैंपलेट बैंकों व प्रतिष्ठानों में चस्पा किए गए, जिनमें नागरिकों को सुरक्षित लेन-देन, ठगी व चोरी से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही ऑडियो संदेश के माध्यम से भी लोगों को सतर्क किया गया। पैंपलेट में अकेले बैंक न जाने, अनजान व्यक्तियों से सावधान रहने, पैसे निकालने के बाद कहीं न रुकने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है। कोरबा पुलिस ने नागरिकों से स्वयं सजग रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की है।
Live Cricket Info






