Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित… BJP झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ से सीएम और गृह मंत्री का अभिनंदन : अमित टमकोरिया

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित… BJP झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ से सीएम और गृह मंत्री का अभिनंदन : अमित टमकोरिया

IMG 20260320 WA0007

(Ecoindiatoday) छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित, रुद्राक्ष की माला से करेंगे सीएम विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा जी का अभिनंदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नवरात्र और हिंदू नववर्ष पर छत्तीसगढ़ में पारित हुआ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक

कोरबा । कल हिंदू नव संवत्सर एवं चेत्र नवरात्र पर छत्तीसगढ़ की विधान सभा में बहुपतिक्षित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक “ प्रदेश के यशस्वी गृहमंत्री, विजय शर्मा जी द्वारा पेश किया गया जिसे सदन में चर्चा के उपरांत बहुमत के आधार पर पारित किया गया । जिसपर भाजपा जिला संयोजक अमित टमकोरिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा जी के प्रती आभार व्यक्त किया है ।

छत्तीसगढ़ में इस महत्वपूर्ण विधेयक के पारित होने से सेवा के नाम पर धर्मान्तरण और कन्वर्शन जैसी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा । छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर लंबे समय से ग़रीब, आदिवासी, वनवासी और पिछड़े तबके के लोगो के धर्मांतरण राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा किया जा रहा था । सेवा के नाम पर किया जा रहे धर्मांतरण पर इस विधेयक के पारित होने से अंकुश लगेगा । धर्मांतरण में संलिप्त लोगो पर आपराधिक धराओ के तहत कार्यवाही सुनिश्चित होगी, साथ ही सेवा के नाम पर शोषित हो रहें लोगो की रक्षा होगी। इसलिए इस महत्वपूर्ण विधेयक के पारित होने पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश के गृहमंत्री श्री विजय शर्मा एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त करती है ।

*सीएम और गृहमंत्री का करेंगे रुद्राक्ष की माला से अभिनंदन*
भाजपा नेता अमित टमकोरिया ने इसे कुमार दिलीप सिंह जूदेव के घर वापसी अभियान का प्रतिसाद बताया और भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की तरफ़ से सीएम विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा जी का रुद्राक्ष की माला पहना कर का अभिनंदन किए जाने को बात कही । उन्होंने कहा कि इस बहुप्रतीक्षित विधेयक का पारित होना संघ, हिंदुत्व और राष्ट्र सेवा में लगे कई मनीषियों के लंबे संघर्ष का प्रतिफल है, इसलिए स्वागतेय है ।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.